दर्दनाक हादसा , बेकाबू पिकअप ने बरातियों को रौंदा, 06 की मौत और दो घायल , मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक हादसा , बेकाबू पिकअप ने बरातियों को रौंदा, 06 की मौत और दो घायल , मुख्यमंत्री ने जताया दुख
चित्रकूट 10 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार की सुबह जिले के लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आई। झांसी - मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप के पास रौलीकल्याणपुर गांव में बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने शादी वाले घर के बाहर बैठे आठ बरातियों को कुचल दिया। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कलेक्टर शुभ्रांत कुमार शुक्ल और SP अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घटना की जानकारी पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो - दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

जानकारी के मुताबिक भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में राजबहादुर रैदास के घर में शुक्रवार को उनकी बहन की शादी थी। बरात जारी गांव जिला बांदा से आई थी। रात में सभी रस्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। सुबह करीब 06 बजे कुछ बराती घर के बाहर खुले में बैठे थे। इस बीच बांदा की ओर से आया तेज रफ्तार लोडर (पिकअप) आठ बरातियों को रौंदता हुआ पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसा देख शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पांच बराती सोमदत्त पुत्र भानुप्रताप निवासी कोहरी थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट , नरेश कुमार पुत्र शिवरतन वर्मा निवासी जारी गौरही बांदा , राजेंद्र उर्फ अरविंद पुत्र नत्थू वर्मा निवासी बरसड़ा बुजुर्ग थाना गिरवां जिला बांदा , बैंड पार्टी के रामरूप पुत्र प्यारेलाल और छक्का उर्फ रोहित पुत्र मातादीन निवासी जारी गौरही बांदा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि भानु पुत्र बच्चू निवासी जारी गौरही जिला बांदा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों रामनारायण पुत्र कल्लू निवासी बड़ोखर नरैनी जनपद बांदा व भगवान दास पुत्र ललुवा निवासी जारी बांदा का इलाज किया जा रहा है। पिकअप चालक रोहिता यादव निवासी अतर्रा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH