दबंगो की क्रूरता का शिकार बनी महिला ने हारी जिंदगी की जंग , ईलाज के दौरान तोड़ा दम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दबंगो की क्रूरता का शिकार बनी महिला ने हारी जिंदगी की जंग , ईलाज के दौरान तोड़ा दम
भोपाल 09 जुलाई 2022 -  गुना जिले के बमोरी इलाके के धनोरिया गांव में जमीनी विवाद में जलाई गई आदिवासी महिला ने भोपाल में दम तोड़ दिया। 02 जुलाई को महिला को दबंगों ने डीजल डालकर जला दिया था। 80 प्रतिशत जलने के बाद महिला को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया था। 06 दिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए ने बताया कि महिला की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गयी है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमे दो महिलाएं भी शामिल हैं।

बता दें कि 02 जुलाई को सहरिया आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। महिला खेत में थी। आरोपियों ने कथित तौर पर डीजल डालकर उसे आग लगा दी। इससे वह 80 फीसदी तक झुलस गई रही। महिला बचाने की गुहार लगाती रही। आरोपी उसका वीडियो बनाते रहे। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, यहां से भोपाल रेफर कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया था कि रामप्यारी बाई उसके पति अर्जुन सहरिया को खेत में जली अवस्था में मिली। अर्जुन ने बताया कि जब वह खेत जा रहाथा, तब वहां से कथित आरोपी प्रतापब, हनुमत ,श्याम किरार और उन तीनों की पत्नियां और मां ट्रैक्टर से भाग रहे थे। उसकी पत्नी रामप्यारी खेत में पेड़ के पास मिली। उसके सारे कपड़े जल गए थे और वहां धुआं निकल रहा था।

SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की मौत हो गयी है। मामले में धारा 302 भी बढ़ाई जा रही है। उधर प्रशासन ने पहले जो 04 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी, उसे बढ़ाकर 08 लाख कर दिया गया है। साथ ही उसके शव को गुना लाने की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH