छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , चार साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या , घर के सामने फेंका शव , पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , चार साल के बच्चे का अपहरण कर  हत्या , घर के सामने फेंका शव , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर 09 जुलाई 2022 -  सीपत क्षेत्र के सेलर में शुक्रवार की शाम चार साल का बालक लापता हो गया। स्वजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह बच्चे का शव घर के बाहर गली में पड़ा था। उसके गले में रस्सी के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण और सीपत पुलिस की टीम पहुंच गई है। मौके पर डाग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस गांव में पूछताछ कर हत्यारों की तलाश कर रही है।

सीपत क्षेत्र के सेलर में रहने वाले मदन सुरजे किसान हैं। शुक्रवार की शाम उनका चार साल का बेटा शौर्य घर के सामने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम छह बजे स्वजन उसकी तलाश करने लगे। देर शाम तक बच्चे का कहीं पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्वजन बच्चे को गांव में तलाशते रहे। शनिवार की सुबह बच्चे की लाश घर के सामने गली में ही पड़ी मिल गई। उसके गले में रस्सी के निशान हैं।

लोगों ने इसकी जानकारी सीपत पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम और एएसपी ग्रामीण रोहित झा मौके पर पहुंच गए। साथ ही डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीम गांव में पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानते हुए पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घर के सदस्यों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

शुक्रवार की शाम बच्चे के गायब होने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई थी। गांव के लोग बच्चे की रातभर तलाश कर रहे थे। इधर सुबह पांच बजे बच्चे की लाश घर के सामने ही मिल गई। इसकी सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर बच्चे की लाश मिलने से स्वजन भी सकते में आ गए।

घटना के बाद पुलिस की टीम गांव में पूछताछ कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आपसी रंजिश की भी जानकारी ली जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पाई है। एएसपी रोहित झा ने कहा कि बच्चे के हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH