दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात , परिजनों ने भी दुल्हन का दिया साथ , जाने वजह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात , परिजनों ने भी दुल्हन का दिया साथ , जाने वजह
इटावा 08 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बारात को बैरंग बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था और उम्र में उससे दोगुना बड़ा था. दुल्हन का आरोप है कि शादी तय करने से पहले जिस लड़के की फोटो दिखाई थी दूल्हा वो नहीं था. जिसकी वजह से दुल्हन ने शादी तोड़ दी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह घटना जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बाग की है. गीता (काल्पनिक नाम) के माता-पिता अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहते थे. इस सिलसिले में उन्होंने गीता के मामा से बात की. तो मामा ने थाना ऊसराहार के अंतर्गत जाफरपुरा के निवासी रवि कुमार के बारे में बताया. फिर परिवार के सभी लोग लड़के के घर उसे देखने गए. वहां पहुंचकर उन्हें एक लड़के का फोटो दिखाया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि लड़का बाहर नौकरी करता है. बात पक्की कर लो शादी के समय लड़के को देख लेना. लड़की वालों ने भरोसा कर हामी भर दी और घर आकर शादी के तैयारी में जुट गए।

06 जून 2022 की देर शाम को बारात बैंड बाजा के साथ आ गई. दूल्हे का तिलक हो रहा था. दुल्हन ने अपनी सहेलियों के साथ दूल्हे को जैसे ही कार्यक्रम के बीच में देखा तो उसके होश उड़ गए. उसने शादी से करने से मना कर दिया. दुल्हन की उम्र 16 साल और दूल्हा लगभग 35 वर्ष का था. जैसे ही दुल्हन की मां ने दूल्हा को देखा तो वो भी अपनी बेटी की बात से सहमत थी और उन्होंने बेटी का साथ देते हुए शादी से इनकार कर दिया. इस बीच दुल्हन के सगे मामा ने हंगामा कर दिया और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगे. लेकिन दुल्हन पक्ष के सभी लोग इस शादी के खिलाफ हो गए और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH