बड़ी खबर , कानन पेण्डारी जू में केज से बाहर निकल गया यह खतरनाक जानवर , पर्यटकों में मची भगदड़

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , कानन पेण्डारी जू में केज से बाहर निकल गया यह खतरनाक जानवर , पर्यटकों में मची भगदड़
बिलासपुर 08 जुलाई 2022 -  कानन पेंडारी जू में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के रेस्क्यू सेंटर के अंदर केज में रखा गया एक भालू शुक्रवार की सुबह पिंजरे से बाहर निकल गया। सुबह जू कार्यालय के पास जब कर्मचारियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। कुछ पर्यटकों को जू के बाहर ही रोककर रखा गया। जितने पर्यटक जू के अंदर थे, जब उन्हें भालू के बाहर निकलने की सूचना मिली तो अफरा- तफरी मच गई। कानन पेंडारी जू में रेस्क्यू सेंटर भी है। जहां केज बना हुआ है। 

यहां अलग- अलग केज है जहां उन वन्य प्राणियों को रखा जाता है, जिसके लिए मुख्य केज में जगह नहीं है या फिर बाहर रेस्क्यू कर कानन में लाया गया है। इसी के एक केज में भालू को रखा गया था। सुबह 8:30 बजे के करीब जब जू कीपर ड्यूटी पर पहुंचे तो और कार्यालय के पास भालू को देखकर होश उड़ गए। वह उल्टे पाव भागे और तत्काल अफसरों को जानकारी दी। विडंबना की बात है कि जू में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। डीएफओ व अधीक्षक अवकाश पर है। रेंजर सीसीएफ कार्यालय में थे।

जिम्मेदार अफसर के अभाव में व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। नियामनुसार पर्यटकों जू के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन पर्यटक अंदर आते रहे। जू कर्मचारियों को इधर- उधर भागता देख पर्यटक भी सकते में आ गए। जब उन्हें बताया गया कि एक भालू बाहर निकल गया तो अफरा- तफरी मच गई। इस बीच सबसे पहले रेस्क्यू टीम को निर्देश दिया गया कि ट्रैक्यूलाइजर गन से बेहोश कर भालू का पकड़ा जाए। इसके बाद अमला जुट गया। जितने पर्यटक आ चुके थे, उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा गया। वहीं गेट पर प्रवेश रोक दिया गया।

अफसरों के निर्देशन मिलने के बाद कानन जू दल रेस्क्यू करने में जुट गया। पर अमले को देखकर भालू इधर- उधर भागता रहा। करीब पांच की मशक्कत के बाद जब भालू एक पाइप के अंदर घूस, उसी समय गन से निशाना साधकर बेहोश किया गया। भालू को पकड़ लिया गया।

इस मामले में रेंजर विजय साहू का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है। जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं। प्रथम दृष्टिया यही लग रहा है कि केज में बंद करना कर्मचारी भूल गया होगा। इस मामले की जांच चल रही है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH