TI खुदकुशी कांड में आया नया मोड़ , घटना का चश्मदीद महिला ASI का भाई आग से झुलसा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
TI खुदकुशी कांड में आया नया मोड़ , घटना का चश्मदीद महिला ASI का भाई आग से झुलसा
इंदौर 08 जुलाई 2022 -  श्यामला हिल्स भोपाल TI हाकमसिंह पंवार आत्महत्या केस की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। जांच तीसरी पत्नी रेशमा शेख पर आकर टिक गई है। पुलिस रेशमा की संपत्ति और बैंक खातों की जांच में जुटी है।इस बीच घटना के चश्मदीद ASI का भाई कमलेश आग से बुरी तरह झुलसने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बता दे की 59 वर्षीय हाकमसिंह ने 24 जून को इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विविध शाखा में पदस्थ महिला ASI पर फायर करने के बाद खुद को भी गोली मार लिया था। मौके पर ASI का भाई कमलेश मौजूद था। उस समय पुलिस ने उसे पूछताछ कर छोड़ दिया था। 05 जुलाई को धामनोद के संजय नगर में कमलेश दाल-बाटी बनाने के दौरान गीले कंडे पर पेट्रोल डालकर जला रहा था।

तभी आग लगने से कमलेश का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। यहां जूनी इंदौर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसीपी अरविंद सिंह तोमर के मुताबिक हाकमसिंह मामले का इस घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है। यह एक एक्सीडेंट है। कमलेश द्वारा सुसाइड की कोशिश करने जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है।

वही हाकम सिंह की मौत मामले में मोबाइल जांच में पुलिस को तीसरी पत्नी रेशमा उर्फ जागृति उर्फ जग्गू से हुई बातचीत की रिकार्डिंग पिछली दिनों मिली थी, जिसमें वह TI हाकम सिंह को धमका रही थीं। वह गौतमपुरा पोस्टिंग के दौरान TI के संपर्क में आई थीं। TI हाकम सिंह ने उज्जैन रोड स्थित किसी मंदिर में उससे शादी की थी। इसके बाद उनका सराफा , खुड़ैल , महेश्वर तबादला हुआ और जग्गू साथ रही। मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। पहले प्रेम-प्रसंग फिर कार विवाद को लेकर कयास लगाए गए थे। बाद में रेशमा द्वारा हाकम सिंह पर दबाव बनाने की बात भी सामने आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार TI
हाकम सिंह के स्वजन के बयान होना शेष हैं। मामले में जांच चल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH