रेप का झूठा आरोप लगाकर युवक से वसूले 05 लाख , युवती और तीन वकील गिरफ्तार , इस खबर को जरूर पढ़ें और सावधान रहें

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप का झूठा आरोप लगाकर युवक से वसूले 05 लाख , युवती और तीन वकील गिरफ्तार , इस खबर को जरूर पढ़ें और सावधान रहें
आगरा 08 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रेप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी बनाए लड़के से पांच लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि युवती के इस षडयंत्र में दोनों पक्षों के वकील भी शामिल थे। पुलिस फिलहाल युवती और तीन वकीलों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। वहीं दो अन्य वकीलों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मामला आगरा जिले के थाना हरीपर्वत का है। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बहरामपुर की रहने वाली एक युवती ने छलेसर (एत्मादपुर) के रहने वाली 20 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए SSP ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। SSP के आदेश पर 24 जून को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच सीओ हरीपर्वत के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को सौंपी गई थी।

मुकदमे के मुताबिक छलेसर के रहने वाले राहुल से युवती की जान पहचान थी। मुकदमे में युवती ने कहा कि 26 अप्रैल को राहुल ने उसे बर्थडे पार्टी के बहाने से बुलाया था। इसके बाद उसे ट्रांसपोर्ट नगर के एक होटल में लेकर गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। आरोप था कि उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल फोन से उसका अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। युवती ने जब विरोध किया तो फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने कहा कि जब उसने राहुल के परिवार वालों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी धमकाया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की।

मुकदमा दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराए। यहां बयानों में उसने मुकदमे में लिखी बातों का समर्थन किया। जब पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान कराए तो वह मुकर गई। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस का माथा ठनका कि जिस मुकदमे के लिए युवती उच्च अधिकारियों के पास तक पहुंच गई, लेकिन अब कोर्ट में क्यों मुकर गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि पूरा मामला अवैध वसूली का है।

SP सिटी ने बताया कि वसूली के लिए दोनों पक्षों के वकील मिल गए थे। आरोप है कि युवती के वकील जितेंद्र राजपूत ने आरोपी बनाए गए राहुल के वकील अवनीश वैश्य को अपने साथ मिला लिया। दोनों पक्षों के वकीलों ने राहुल को जेल जाने की धमकी दी। भविष्य खराब होने का भय दिखाया। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों के साथ अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि खंदौली के गांव बहरामपुर की रहने वाली युवती, वकील जितेंद्र राजपूत, निशांत कुमार प्रजापति और शेखर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। वकील अवनीश वैश्य और ममता सोनी फरार हैं। मुकदमा दर्ज कराने के लिए वकील ने 01 लाख रुपये की फीस ली थी। 02 लाख रुपये युवती के हिस्से में आए थे। वहीं 02 लाख रुपये अन्य वकीलों ने लिए थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3.75 लाख रुपये बरामद किए हैं।

आगरा पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र मात्र 20 साल है। जबकि युवती उससे 08 साल बड़ी है। पीड़ित युवक ग्रेजुएशन करने के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। युवक ने बताया कि आगरा के भगवान टॉकीज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में आता था। वहीं लाइब्रेरी है, जहां उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। युवती ने भी खुद के सरकारी नौकरी करने की तैयारी करने की बात कही थी। आरोप है कि युवती उसे लेकर एक होटल में गई थी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH