छत्तीसगढ़ - खेत बना डीजल का तालाब , मुफ्त में डीजल लेने बर्तन और बाल्टी लेकर दौड़े लोग

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत बना डीजल का तालाब , मुफ्त में डीजल लेने बर्तन और बाल्टी लेकर दौड़े लोग
दंतेवाड़ा 07 जुलाई 2022 -  दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को एक डीजल टैंकर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गया। इसके बाद पलटी टैंकर से हजारों लीटर डीजल पानी की तरह बह गया और पास के ही खेत में जमा हो गया। जैसे ही लोगों को डीजल टैंकर पलटने की सूचना मिली लोग डिब्बे , बर्तन लेकर डीजल भरने पहुंच गए। 

दरअसल डीजल के बढ़ते दाम के बीच पलटे डीजल टैंकर से मुफ्त का डीजल लेने वालों की लाइन लगी हुई नजर आई। वहीं इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा गीदम थाना क्षेत्र के लाईवलीहुड कॉलेज के पास हुआ। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाईवलीहुड कॉलेज के सामने रायपुर से बचेली की तरफ डीजल भरकर आ रहा टैंकर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर ही पलट गया। घटना में डीजल टैंकर का ड्राइवर संजय कुमार और कंडक्टर राजेश पाण्डे घायल हो गया। वहीं बाइक चालक देवेंद्र यादव और बाइक के पीछे बैठा कैलाश प्रजापति भी टैंकर से टकराकर घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही गीदम पुलिस , ट्रैफिक पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद 3 घंटों के मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे टैंकर को उठा गया।
छत्तीसगढ़ - खेत बना डीजल का तालाब , मुफ्त में डीजल लेने बर्तन और बाल्टी लेकर दौड़े लोग

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH