बारिश के लिए अब भगवान से फोन पर बात करेंगे छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री
रायपुर , 08-07-2022 2:46:09 AM
रायपुर 07 जुलाई 2022 - अपने अनोखे अंदाज , और अनूठे संवादों को लेकर चर्चित छत्तीसगढ़ के वाणिज्य , उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा अब प्रदेश में बारिश कराने के लिए भगवान को फोन लगाने वाले हैं ऐसा उनहोंने तब कहा , जब उनसे कम बारिश की वजह से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सवाल किया गया तब मंत्री जी ने कहा कि , उनके बस में कुछ नहीं हैं , वे भगवान को फोन लगाएंगे।
बता दे की आज प्रदेश कैबिनेट की बैठक थी , उसमें शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मंत्री जी ने ऐसा कहा आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने मस्त मौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं इसीलिए आए दिन उनका कोई बयान या फिर कोई वीडियो चर्चा में रहता है।
















