पति और पत्नी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति और पत्नी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
रायसेन 07 जुलाई 2022 -  शहर के वार्ड क्रमांक 09 तहसील कार्यालय के पीछे नवल लोधी (36 वर्ष) पिता तुलसीराम लोधी और उसकी पत्नी शिरोमणि (29 वर्ष) ने किचन में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवल की मां गोपी बाई रात 2:30 बजे बाथरूम के लिए रसोईघर के पास बने शौचालय में पहुंची तो देखा कि रसोई घर का दरवाजा खुला था। तब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा कि बेटा नवल फांसी के फंदे पर झूल रहा था, वहीं बहू शिरोमणि नीचे जमीन पर पड़ी थी। 

इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। यह सुन कर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और उन्होंने तत्काल नवल को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा , एसडीओपी अदिति भावसार , थाना कोतवाली प्रभारी आशीष सप्रे ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रात में सभी के साथ खाना खाया, बातें की और सोने चले गए। अंदेशा यही है कि रात में किचन में जाकर पहले पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाई और उसके साथ-साथ पति भी फंदे पर झूल गया। मृतक दंपती का 5 साल का बेटा और 8 माह की बेटी है। नवल तहसील कार्यालय के सामने पान की गुमठी चलाता था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल खुदकुशी की वजह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है। एएसपी मीणा ने बताया कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH