सावधान जारी है कोरोना का कहर , देश मे एक लाख से पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश , 19-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
सावधान जारी है कोरोना का कहर , देश मे एक लाख से पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
नई दिल्ली - भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गया है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक अब भारत में कुल कंफर्म मामलों की संख्या 1 लाख 1 हजार 139 हो गई है जबकि कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 3 हजार 163 तक पहुच गया है लेकिन अच्छी खबर यह भी है की अब तक 39 हजार 174 लोग ठीक हो चुके हैं. देश मे महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य बन चुका है सिर्फ महाराष्ट्र में ही कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है. सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2033 नए मामले सामने आए है और इस दौरान 51 लोगों की जान भी गई है , महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 35058 हो गया है. भारत में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को आया था , एक केस से 10 हजार केस तक पहुंचने में करीब ढाई महीने का वक्त लगा था , भारत में 13 अप्रैल को कोरोना का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया था. लेकिन अगर बात मई महीने की करें तो सिर्फ 16 मई और 17 मई यानि कि दो दिनों में ही कोरोना के 10 हजार से भी ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं. 17 मई को 24 घंटे के अंदर 5200 से ज्यादा केस सामने आए, जबकि 16 मई को 4800 से ज्यादा मामले सामने आए है दुनिया में कोरोना के कुल मामले 50 लाख के करीब पहुंच चुके हैं. इनमें से 317792 लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है. वहां कुल 15 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं जिनमें से 91 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है , वही रूस दूसरे स्थान पर है रूस में 2 लाख 90 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जिनमें से 2722 की मौत हो चुकी है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH