छत्तीसगढ़ - इन चार कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर प्रशासन की दबिश , कई गड़बड़ी उजागर

रायपुर , 07-07-2022 10:33:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन चार कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर प्रशासन की दबिश , कई गड़बड़ी उजागर
रायपुर 07 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ में कोयले में गोलमाल के खेल की लगातार मिल रही शिकायतों पर राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। पांच विभागों की संयुक्त टीमों ने तीन जिलों के कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की है। जिन कारोबारियों के ठिकानों की जांच चल रही है उनमें कोरबा स्थित इंडस उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सूर्यकांत तिवारी , जांजगीर के क्लीन कोल बलोदा के मालिक अंशु जैन , बिलासपुर के हिंद एनर्जी गतोरा , हिंद एनर्जी हिंडाडीह , हिंद मल्टी एनर्जी के मालिक राजेश अग्रवाल व सत्या पावर कोल के मालिक रूपेश अग्रवाल शामिल हैं। इनके कुल 19 ठिकानों पर प्रशासन की टीम जांच कर रही है। शाम चार बजे शुरू हुई कार्रवाई रात तक चलती रही। जांच के दौरान दो स्थानों पर निर्धारित से अधिक स्टाक मिलने और जीएसटी के हिसाब में भी गड़बड़ी मिलने की चर्चा है।

खनिज, पर्यावरण संरक्षण मंडल, नापतौल, जीएसटी व राजस्व विभाग के अलावा पुलिस के अधिकारी व जवानों समेत करीब 50 अधिकारी- कर्मचारी कारोबारियों के ठिकानों के लिए रवाना हो गए थे किसी को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि कहां जाना है। सबके एकत्र होने और पूरी तैयारी के बाद कोयला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में दबिश देने की जानकारी दी गई। अफसर एक साथ 12 से 15 गाड़ी में कोलवाशरी पहुंचे। इस कार्यवाही का नेतृत्व पोड़ी उपरोड़ा के SDM नंदजी पांडेय कर रहे हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि कोयले के स्टाक में गड़बड़ी, भूमि संबंधी दस्तावेजों में कमियां, पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन, वेब्रिज के कैलिब्रेशन में अंतर आदि शिकायत मिलने पर रायपुर के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन की टीम में शामिल पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंकुर साहू का कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही संपूर्ण जानकारी दी जा सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH