संभलकर निकलें घर से बाहर, आज छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 07-07-2022 8:05:43 PM
Anil Tamboli
संभलकर निकलें घर से बाहर, आज छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 07 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ में बुधवार को द्रोणिका के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा हुई। दिनभर छाए काले बादल और रुक-रुक कर हुई रिमझिम वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही रिमझिम बरसा शुरू हो गई। दोपहर में कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन बादल छाए रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीती रात काले बादलों के बीच हल्की बारिश हुई। पूरी रात आसमान बादलों से ढंका रहा। बुधवार की सुबह भी मौसम बारिश के अनुकूल रहा। यही कारण है कि 11 बजे तक रूक-रूककर बारिश होती रही। बीती रात करीब छह व दिन में 13 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

बताया गया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा के ऊपर स्थित है। मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थित है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के अनुसार गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा वज्रपात होने व भारी वर्षा होने की भी संभावना है। चंद्रा के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH