सरकण्डा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी हुई कार को किया बरामद , एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकण्डा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी हुई कार को किया बरामद , एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 07 जुलाई 2022 -  सरकंडा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सतीश कुमार ठाकुर निवासी दल्लीराजहरा बालौद ने दिनांक 04 जुलाई 2022 को थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28.जून 2022 की रात लगभग करीब 08.30 बजे अपने I-20 कार क्रमांक CG 04 MW 2617 से अपने भाई मनीष के यहां राजकिशोर नगर सरकण्डा आया था और अपने कार को भाई के घर के सामने सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे खड़ी किया था, जो दिनांक 04 जुलाई 2022 के रात्रि करीब 12.30 बजे तक घर के सामने खड़ा था सुबह करीब 06.30 बजे उठकर देखा तो जहां पर कार खड़ी किया था वहां कांच का टूकड़ा और लोहे की हथौड़ी पड़ा था और कार गायब था आसपास पता तलाश करने पर पता नही चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा थाने में अपराध क्रमांक 756 /2022 धारा 379 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुये शहर में लागातार हो रही चोरी के संबंध में बिलासपुर SSP पारूल माथुर द्वारा थाना क्षेत्र में टीम गठित कर कार चोरी का पतासाजी करने निर्देशित किया गया था।

पतासाजी दौरान दिनांक 06 जुलाई 2022 को टीम में तैनात आरक्षक अविनाश कश्यप को मुखबिर से सूचना मिलीं की उक्त चोरी हुई कार थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत ग्राम रांक के पहाड़ी जंगल में खड़ा है जिसे ग्राम रांक निवासी दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू अपने साथियों के साथ लाकर रखा है।

मुखबिर की सूचना के संबंध में थाना प्रभारी को अवगत कराया गया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर को अवगत कराने पर तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस सरकण्डा स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम रांक निवासी दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू को घेराबंदी कर पकड़ कर कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर ग्राम देवरी निवासी अपने साथी राहुल यादव एवं एक अन्य नाबालिक के साथ मिलकर राजकिशोर नगर सरस्वती शिशुमंदिर के पास से कार का शीशा हथौड़ी से तोड़कर चोरी कर रांक के जंगल में छिपाना बताया, जिसके निशानदेही पर चोरी गई कार I20 कार क्रमांक  CG 04 MW 2617 को जप्त किया गया एवं बाकी के आरोपी राहुल यादव एवं एक अन्य नाबालिक को उनके घर से घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू , सहायक उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा , प्रधान आरक्षक विनोद यादव , विकास सेंगर , आरक्षक प्रमोद सिंह , अविनाश कश्यप , असफाक अली , सोनू पाल , तदबीर सिंह , सतपुरन जांगड़े थाना चकरभाठा का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH