शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार , दुल्हा कार में करता रहा इंतजार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार , दुल्हा कार में करता रहा इंतजार
वाराणसी 05 जुलाई 2022 -  वाराणसी में एक बहुत कमाल की घटना हुई। जिसने सुना वह भी हैरान रह गया। और आप भी पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे। घटना कुछ फिल्मी है पर हुई हकीकत में है। शादी हुई और विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी। साथ में उसका पति यानि की दूल्हा कार में बैठा हुआ था। कार ससुराल की राह पर थी। 

गांव से कुछ दूर निकलने पर एक पुल के समीप सामने से एक कार आकर दूल्हे की कार के पास रुक गई। दुल्हन ने बताया कि, कार सवार उसका रिश्तेदार है। उससे मिलने की बात कहकर गाड़ी से नीचे उतरी और दूसरी कार में बैठ गई। इसके बाद तो पलक झपकते ही कार वहां से गायब हो गई। कार सवार दुल्हन को लेकर बड़ागांव की ओर चला गया।
 
दूल्हे ने दुल्हन के स्वजन बताया तो वो भी चौंक गए। पुलिस ने इस मामले में कहा कि, अभी कोई जानकारी नहीं है अगर तहरीर आई तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

फिल्मों में तो अक्सर ही देखा होगा कि दुल्हन ससुराल जाते समय रास्ते में प्रेमी के साथ बाइक या फिर कार से फरार हो जाती है। वाराणसी में एक नए-नए दूल्हे को इस दुख को झेलना पड़ा है। मामला यह है कि, जंसा क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह शनिवार रात को बड़ागांव के बलुआ (कुड़ी) के युवक के साथ हुआ। शनिवार बड़ी धूमधाम से बारात आई। इसके बाद रविवार सुबह विदाई हुई। दूल्हे के साथ कार में सवार होकर दुल्हन ससुराल के लिए चली। आगे की कहानी आप उपर में पढ़ चुके है।

चर्चा है कि जिस युवती की शादी हुई है उसका एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे लेकिन स्वजन ने इसकी इजाजत नहीं दी। मौका पाकर दोनों फरार हो गए। इस मामले में जंसा थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया घटना की जानकारी नहीं है अगर तहरीर मिलती है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH