युवक ने प्रेमिका को ही बना लिया सास , 3 साल तक महिला के साथ लिव इन में रहा फिर बेटी से कर ली शादी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक ने प्रेमिका को ही बना लिया सास , 3 साल तक महिला के साथ लिव इन में रहा फिर बेटी से कर ली शादी
आगरा 05 जुलाई 2022 -  ताजनगरी आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में अधिकारियों के सामने एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां शहर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ही सास बना दिया और उसकी बेटी से शादी कर ली. प्रेमिका को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने परिवार परामर्श केंद्र में इसकी शिकायत की. युवक ने शादी करने के बाद प्रेमिका की बेटी को उसके घर वापस भेज दिया और फिलहाल फरार है।

यह मामला आगरा के यमुना किनारा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित परिवार का है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक पहले से ही शादीशुदा था. उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था, जिसे लेकर पत्नी के साथ भी उसका मुकदमा चल रहा है. इस बीच युवक ने जयपुर हाउस निवासी महिला के साथ प्रेम संबंध बना लिया. यह महिला भी पहले से शादीशुदा थी. उसकी एक बेटी भी है।

महिला ने युवक पर उसे धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी कर ली. महिला अपनी शिकायत परिवार परामर्श केंद्र पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले तीन साल से युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी. बीते दिनों युवक उसकी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए आगरा से बाहर लेकर गया था. परीक्षा के बाद जब बेटी चार दिन बाद घर वापस आई तो उसने मांग में सिंदूर और गले में मगलसूत्र पहना हुआ था. जब महिला ने इस बारे में बेटी से पूछा तो उसने बताया कि युवक ने उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है. इस बात को तीन महीने हो गए हैं. अब युवक के द्वारा न तो उसे खर्चे के लिए कुछ दिया जा रहा है और युवक भी फरार है।

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी क़मर सुल्ताना ने बताया कि युवक के द्वारा प्रेमिका की बेटी से शादी करने का मामला संज्ञान में आया है. शादी के बाद से युवक फरार है. इस मामले में छानबीन की जा रही है. युवक के परिजनों से भी कॉन्टेक्ट किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH