छत्तीसगढ़ - आँखों मे स्प्रे छिड़क कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 05 गिरफ्तार

रायपुर , 05-07-2022 10:26:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आँखों मे स्प्रे छिड़क कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 05 गिरफ्तार
रायपुर 05 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नवेद इकबाल सिद्धिकी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एबीस एक्सपोर्ट इंडिया में कैशियर के पद पर कार्यरत् है तथा अपना कार्यालय अपने घर से ही संचालित करता है। प्रार्थी कलेक्शन के रकम की गिनती कर रहा था इसी दौरान लगभग 12 बजे प्रार्थी के कार्यालय में 02 युवक ने प्रवेश कर नोटों के बण्डल जैसे पैकेट को प्रार्थी को देते हुयेें कलेक्शन की रकम है रख लो बोले।

जब प्रार्थी दने दोनों लड़को को किस ब्रांच से हो पूछने पर लड़को द्वारा प्रार्थी के काउन्टर में रखे पैसे को लूटने के इरादे से प्रार्थी के चेहरे पर स्प्रे छिड़क दिया प्रार्थी चश्मा लगाया था जिससे प्रार्थी के आंखो को कुछ नही हुआ इसी दौरान प्रार्थी द्वारा शोर मचाने पर दोनो युवक हड़बड़ा कर अपने साथ लाये नोट जैसे बण्डल को छोड़कर प्रार्थी के कार्यालय से बाहर भाग गये और हड़बड़ी में 01 बाइक को वही छोड़ दिये। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 205/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

अधिकारियों द्वारा लूट के प्रयास की घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी कोतवाली को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये आस-पास के लोगो से भी पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आस-पास लगे CCTV कैमरो के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना स्थल पर छोड़े हुये दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्रित करते हुये आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिलीं तथा प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक एवं 4 आरोपियों सहित कुल 5 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 दोपहिया वाहन तथा स्प्रे जप्त कर कार्यवाही किया गया। 

आरोपी मो. साहेब सिद्दीकी टिकरापारा संतोषी नगर स्थित एबीस एक्सपोर्ट इंडिया कंपनी में ब्रांच मैनेजर है। जो घटना का मुख्य आरोपी है, जिसने लूट की योजना बनाते हुये अपने साथ अन्य आरोपियों और एक अपचारी को शामिल किया था।

गिरफ्तार आरोपी 

01 - मो. साहेब सिद्दीकी पिता कैमास सिद्दीकी उम्र 23 साल निवासी आश्रम चौक थाना आजाद चैक रायपुर। 

02 - मो. नदीम पिता मो. शफीक उम्र 23 साल निवासी शहीद हमीद नगर थाना कोतवाली रायपुर। 

03 - सैफ वारसी पिता फईम वारसी उम्र 18 साल निवासी चांदनी चैक थाना कोतवाली रायपुर। 

04 - मो. रिजवान पिता मो. रफीक उम्र 29 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH