खबर का असर , महिला के साथ अमानवीयता का मामला , पति सहित 11 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खबर का असर , महिला के साथ अमानवीयता का मामला , पति सहित 11 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज
पुंजापुरा 04 जुलाई 2022 -  देवास जिले के पुंजापुरा क्षेत्र के गांव बोरपड़ाव में महिला के साथ पति और अन्य 20-25 लोगों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए मारपीट की थी। महिला के बाल खींचे और बाद में पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया था। एसपी डा. शिवदयाल सिंह सोमवार को गांव में पहुंचे और पीड़िता से बात की। पुलिस ने मारपीट कर जुलूस निकालने वाले नामजद 11 आरोपितों और अन्य 12 के खिलाफ विभिन्ना धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह था मामला

महिला 24 जून को घर से चली गई थी और प्रेमी के साथ रहने लगी। पति को पता चला तो रविवार को वह प्रेमी के घर पहुंचा और महिला को निकालकर गांव की मुख्य चौपाल तक मारपीट करते हुए ले गया। लोगों ने पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला। घटना के दौरान महिला-पुरुषों की भीड़ लगी रही, लेकिन लोग वीडियो बनाते और हंसते रहे, किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।

जैसे-तैसे महिला के बेटे ने डायल 100 पर फोन लगाकर सूचना दी। आरक्षक श्रवण कुमार दायमा मौके पर पहुंचा, लेकिन भीड़ अधिक थी। तब तक महिला के गले में जूते-चप्पल की माला डाल दी गई थी। आरक्षक जैसे-तैसे महिला तक पहुंचा और उसे बचाया। इसके बाद पति एवं प्रेमी को डायल 100 में बैठाकर उदयनगर थाने पहुंचा।

इधर, कई ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया था, जो कि शाम को सामने आया। इसके बाद रात करीब 12 बजे पुलिस हरकत में आई और बोरपड़ाव गांव पहुंची। घटना में शामिल सभी आरोपितों को उदयनगर थाने पर लाया गया। सोमवार को प्रेमी हरिसिंह की रिपोर्ट पर पति सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ 147, 148 , 354 , 354 क , 354 ग , 355 , 294 , 323 , 452 , 509 , 506 , 32 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

इनके खिलाफ दर्ज किया मामला

पति सहित मुकेश, सीताराम, राहुल, नानूराम, गब्बर, बालू, भोलिया, धर्मेंद्र, करण, छोटू भिलाला और 12 अन्य लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में देवास के पुलिस अधीक्षक डा. शिव दयाल सिंह का कहना है की सूचना मिलने के बाद डायल 100 पर तैनात जवान पहुंच गया था। उसने महिला को बचाया। 11 आरोपितयों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार किया गया है। भीड में जाकर महिला को बचाने वाले आरक्षक को इनाम दिया जाएगा। पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 में बयान कराए गए हैं। मामले में विवेचना की जा रही है।
खबर का असर , महिला के साथ अमानवीयता का मामला , पति सहित 11 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH