छत्तीसगढ़ - कथित तांत्रिक ने बर्बाद की विवाहिता की जिंदगी , अब पहुँचा जेल के भीतर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कथित तांत्रिक ने बर्बाद की विवाहिता की जिंदगी , अब पहुँचा जेल के भीतर
बिलासपुर 04 जुलाई 2022 -  बिलासपुर के हेमूनगर में रहने वाले कथित तांत्रिक ने 14 साल पहले महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने महिला का उसके पति से तलाक करा दिया। बाद में ढोंगी तांत्रिक और महिला साथ रहने लगें। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला भाग निकली। उसने दो महीने पहले घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले में रहने वाली महिला ने दो महीने पहले तोरवा थाने में दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि 14 साल पहले वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसके पति को नशे की लत लग गई। इस बीच मायके वालों ने तंत्र-मंत्र से नशा छुड़ाने की बात कहते हुए हेमूनगर में रहने वाले ढोंगी तांत्रिक नागेश चंद्र महौत (45) से मिलाया। 

मायके वालों के कहने पर वह सितंबर 2009 को ढोंगी के घर गई। वहां पर उसने स्र्माल में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बार-बार घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। तीन महीने बाद ही उसने महिला का पति से तलाक करा दिया। वह महिला को किराए के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा। तीन चार साल बाद वह महिला को लेकर चिरमिरी चला गया। 

वर्ष 2019 में महिला उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके आ गई। यहां पर मायके वालों ने उसके रोजगार की व्यवस्था कर दी। इसकी जानकारी होने पर ढोंगी वहां आकर महिला को धमकियां देने लगा। इससे डरकर वह ढोंगी के साथ फिर से चली गई। चिरमिरी में कथित तांत्रिक ने उसे बंधक बनाकर रखा था। फरवरी 2022 में महिला उसकी कैद से भागकर अपने मायके पहुंच गई और अप्रैल 2022 में महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। वह पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जँहा से उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH