शर्मनाक , विवाहिता को प्यार करने की मिली सजा , पति के कंधे पर बिठा कर निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक , विवाहिता को प्यार करने की मिली सजा , पति के कंधे पर बिठा कर निकाला जुलूस
पुंजापुर 04 जुलाई 2022 -  महिला अपने प्रेमी के घर में मिली तो गांव में पति को महिला के कंधे पर बैठाकर जुलूस निकला गया। गांव में जमा भीड़ में से कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। खुद पति ने भी सबके सामने पत्नी को पीटा। पिटाई के दौरान महिला जमीन पर भी गिरी, लेकिन मदद के बदले लोग हंसते रहे। इस दौरान कई लोग उसके सिर के बाल काटने की बात भी करते रहे। बाल खींचकर महिला को पीटने पर भी किसी का दिल नहीं पसीजा, बल्कि गांव के लोग तमाशा देखते रहे। एक बुजुर्ग ने मारने वालों को रोका।

वायरल वीडियो पुंजापुरा के बोरपड़ाव का बताया जा रहा है। असमें महिला का पति सबके सामने पत्नी को बेहरमी से पीटता है। उसके बाल खींचता है। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं। गांव के एक व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग था। 24 जून की रात को महिला घर से चली गई थी। पति ने आसपास ढूंढा तो वह नहीं मिली। उदयनगर थाने में गुमशुमदगी दर्ज करवाई गई। पता चला कि महिला गांव में ही प्रेमी के घर रह रही थी। 

पति व स्वजन ने प्रेमी के घर की तलाशी ली तो वह महिला पेटी में छुपकर बैठी थी। इसके बाद महिला को बाहर निकालकर लाया गया और पूरे समाज के सामने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। गांव के लोग जमा हुए और महिला के पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला को उसके मायके भेज दिया गया। किसी प्रकार कोई थाने में शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई।

जब महिला की पिटाई की जा रही थी। उस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा थे। जिसमें महिला से लेकर बच्चे व बुजुर्ग सम्मिलित थे। महिलाओं ने भी पीड़ित महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट के दौरान महिला दो बार जमीन पर भी गिर गई। लोग हंसते रहे और घटना का वीडिया भी बनाते रहे।

इस मामले में उदयनगर के थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार का कहना है की मेरी जानकारी में महिला की पिटाई का वीडियो नहीं आया है। घटना को लेकर कोई शिकायत करेगा तो कार्यवाही करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH