अवैध संबंध के चलते महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या , प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के चलते महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या , प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज
जौनपुर 04 जुलाई 2022 -  जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलांव गांव में शनिवार रात महिला की हत्या शव खेत में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। वहीं महिला के पति ने अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलांव गांव निवासी 42 वर्षीय गीता देवी पत्नी मुन्ना रात दस बजे घर से यह कहकर निकली कि थोड़ी देर में वापस आएगी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में उसका शव मिला। उसकी हत्या लाठी डंडों से पीटकर की गयी थी। कारण कि महिला के सिर के पिछले हिस्से, माथे व आंखों पर लाठी-डंडे के चोट के निशान थे। महिला का शव मिलते ही गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर छानबीन में पुलिस को एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस की टीम गांव में साक्ष्यों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या का कारण आशनाई बताया जा रहा है। मृत महिला के पति के शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी लहै।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय वर्मा ने बताया कि महिला के पति मुन्ना की तहरीर पर बलईपुर गांव निवासी नंदू यादव उर्फ नारायण के खिलाफ हत्या व एससी एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपित से गीता के अवैध संबंध थे। इस मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। उससे स्थिति और साफ हो जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH