जांजगीर चाम्पा सहित छत्तीसगढ़ की पुलिस अब ड्रोन कैमरे से शहरों पर रखेगी नजर

रायपुर , 04-07-2022 8:20:02 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा सहित छत्तीसगढ़ की पुलिस अब ड्रोन कैमरे से शहरों पर रखेगी नजर
रायपुर 03 जुलाई 2022 -  राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए सभी जिला पुलिस बल को ड्रोन से लैस करने की तैयारी है। इन ड्रोनों का उपयोग धरना-प्रदर्शन सहित विभिन्न् आंदोलनों और त्योहारी सीजन में बाजारों में होने वाली भीड़ के दौरान निगरानी के लिए किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने 32 छोटे ड्रोन खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अफसरों के अनुसार राज्य पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इसी कड़ी में ड्रोन उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। अफसरों के अनुसार कुछ ही जिलों में पुलिस के पास ड्रोन है। वहीं, कुछ जिलों में पुलिस जरुरत पड़ने पर निजी लोगों से मदद लेती है, लेकिन राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां निजी ड्रोन भी उपलब्ध नहीं है।

इसे देखते हुए सभी जिलों को कम से कम एक ड्रोन उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। जिला पुलिस बल को ड्रोन देने के साथ ही उसे चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के अफसरों के अनुसार ड्रोन खरीदने के लिए पहले भी टेंडर जारी किया गया था। इसमें टेंडर भी आए थे, लेकिन कोई भी पात्र नहीं था इस कारण टेंडर निरस्त करना पड़ा। अब फिर से टेंडर जारी किया गया है।

पुलिस अफसरों के अनुसार लगभग सभी राज्यों में पुलिस ड्रोन का उपयोग कर रही है। विशेष रुप से भीड़-भाड़ के दौरान कानून-व्यवस्था को संभालने में ड्रोन कारगर साबित हो रहा है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए दंगों के दौरान भी वहां पुलिस ने पत्थरबाजी और उपद्रवियों को नियंत्रित करने में ड्रोन का उपयोग किया था।

राज्य पुलिस अभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग कर रही है। इससे पुलिस और केंद्रीय सुरक्ष बल के जवानों को काफी मदद मिल रही है। सूत्रों के अनुसार सर्चिंग के दौरान ड्रोन की वजह से आगे चल रही गतिविधियों की जानकारी फोर्स को पहले ही मिल जाती है। इससे उन्हें संभलने का मौका मिल जाता है। इसी कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में घात लाकर होने वाले हमलों में कमी आई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH