ट्रैक्टर सहित चालक नदी में गिरा , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रैक्टर सहित चालक नदी में गिरा , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
अशोकनगर 03 जुलाई 2022 -  कदवाया थाना क्षेत्र के सिरनी गांव में रविवार शाम को एक ट्रैक्टर नदी में गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर चालक खेत की बुआई करके नदी पर बने रपटा से निकल रहा था। पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह ट्रैक्टर समेत नदी में गिर गया। हालांकि चालक ने तैरकर खुद की जान बचा ली। वहीं, ट्रैक्टर को निकालने के लिए देर शाम तक भी यहां मशक्कत जारी थी। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरनी निवासी प्रताप कुशवाह रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर लेकर खेत में बोआई करने के लिए गया था। इसी बीच यहां बारिश हो गई। करीब दो घंटे तक तेज पानी गिरा। ऐसे में गांव से होकर गुजरी सिरनी नदी का जल स्तर बढ़ गया। प्रताप कुशवाह जब बोआई करके वापस लौटा, तो रपटा के ऊपर से पानी बह रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में मिट्टी लगी हुई थी। ऐसे में प्रताप कुशवाह रपटा पर बार-बार ट्रैक्टर को आगे पीछे करके मिट्टी साफ कर रहा था, तभी पीछे करते समय अचानक उसका ट्रैक्टर रपटा से नीचे नदी में गिर गया। 

इसके बाद चालक प्रताप कुशवाह तैरकर नदी से बाहर आया और उसने अपनी जान बचाई। साथ ही, इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कदवाया थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को निकालने की कवायद की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH