छत्तीसगढ़ - नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी और प्रेमिका गिरफ्तार

दुर्ग , 03/07/2022 8:54:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी और प्रेमिका गिरफ्तार
दुर्ग 03 जुलाई 2022 -  नुपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर कुम्हारी के युवक को धमकाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित प्रेमी-प्रेमिका हैं और दोनों ने सगाई भी कर ली है। दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव है। वे इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोल बाजार रायपुर निवासी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लाक रूम नंबर-12 गोलबाजार रायपुर निवासी रितिका भारती (20) शामिल हैं। आरोपितों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। इन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनकी आस्था है। वे दोनों उसी धर्म को मानने लगे हैं। समुदाय विशेष के लोगों से उनका बहुत ज्यादा संपर्क था।

जब शिकायतकर्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया तो उन्होंने पहले खुद शिकायतकर्ता को धमकाया। इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क के लोगों को इसके बारे में बताया था। जिसके बाद उनके संपर्क के लोगों ने भी दोनों आरोपितों के फोन से ही शिकायतकर्ता को धमकाया था। लेकिन, गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने अपने फोन से मैसेज करने वालों के नाम नहीं बताए है।

आरोपितों ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वे लोग शिकायतकर्ता को मारने की योजना बना चुके थे। लेकिन, शिकायतकर्ता ने रायपुर आना छोड़ दिया था।इसलिए वे उसे नहीं मार सके। आरोपित कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे सब्जी बेचता था। वहीं, रितिका भारती घर पर ही रहती थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ फोन पर धमकी देने की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

कुम्हारी थाना प्रभारी प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित भागने की फिराक में थे, लेकिन उसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के मोबाइल से कुछ और लोगों ने भी मैसेज किया था। उनके नाम और पते आरोपितों से पूछे जा रहे हैं।

ND

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH