महिला काे डीजल डालकर जिंदा जलाया , महिला मदद के लिए चिल्लाते रही और आराेपी वीडियाे बनाते रहे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला काे डीजल डालकर जिंदा जलाया , महिला मदद के लिए चिल्लाते रही और आराेपी वीडियाे बनाते रहे
गुना 03 जुलाई 2022 -  बमोरी थाना क्षेत्र के धनोरिया गांव में शनिवार की दोपहर करीब 02 बजे खेत पर काम कर रही सहरिया समाज की महिला रामप्यारी (45) को तीन दबंगों ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया। जब महिला के शरीर से आग की लपटें उठ रही थीं, तो दबंग वीडियो बना रहे थे। महिला का पति खेत पर पहुंचा, तो दबंग मौके से भाग गए, लेकिन इस घटना के बाद एक भी ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आया। लगभग 80 फीसद जल चुकी महिला को शाम 5.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भोपाल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

बमोरी थाना अंतर्गत धनोरिया गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे रामप्यारी बाई पत्नी अर्जुन सहरिया अपने 06 बीघा के खेत में सोयाबीन की फसल बुवाई को लेकर गई थी, तभी हनुमत , श्याम और प्रताप धाकड़ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उनका महिला के साथ वाद-विवाद भी हुआ। सहरिया आदिवासी महिला ने कहा कि यह जमीन तुम लोगों से तहसीलदार ने अतिक्रमण से मुक्त कराकर दो महीने पहले दी थी। 

इतना सुनते ही तीनों दबंगों ने महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। वहीं आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग भाग खड़े हुए। आग में झुलसी महिला के पति अर्जुन सहरिया का कहना है कि दोपहर 02 बजे से 3.30 बजे तक झुलसी महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन दबंगों के डर से कोई बचाने आगे नहीं आया। वहीं पुलिस से लेकर राजस्व के अधिकारी भी ढेड़ घंटे देरी से पहुंचे।

SDM वीरेंद्र बघेल ने बताया कि 06 मई 2022 को दबंगों के कब्जे से 06 बीघा जमीन मुक्त कराकर अर्जुन पुत्र धनराज सहरिया को कब्जा दिलाया था। इस दौरान तहसीलदार ने 06 बीघा खेत में ट्रैक्टर भी चलाया था, तब भी दबंगों ने तहसीलदार के सामने हंगामा किया था। लेकिन पुलिस के पहरे में इनको जमीन उपलब्ध करा दी गई थी। इधर, अर्जुन सहरिया का कहना था कि उसकी गेहूं की फसल भी दबंगों ने काट ली थी, लेकिन पुलिस से लेकर राजस्व विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की।

वही इस मामले में गुना के SP पंकज श्रीवास्तव का कहना है की धनोरिया गांव में सहरिया रामप्यारी बाई सहरिया को जलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH