छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म , साथी कलाकारों के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म , साथी कलाकारों के खिलाफ FIR दर्ज
बिलासपुर 03 जुलाई 2022 -  बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने साथी कलाकार और उसके दोस्त के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनके ठिकाने पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जिले में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की पहचान वेदपरसदा में रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करते थे।

एक साल पहले दोनों फिल्मों में काम करने के लिए रायपुर चले गए। वहां से एक अन्य युवती और उसका साथी दोनों के साथ बिलासपुर आए। रात हो जाने के कारण युवक ने अभिनेत्री और उसकी सहेली को वेदपरसदा चलने के लिए कहा। वेदपरसदा में आरोपी युवक के घर युवतियां एक कमरे में ठहरी थीं। रात को युवक ने दरवाजा खटखटाया। इस पर युवतियों ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही एक युवक अंदर घुस गया। वहीं, दूसरे युवक ने अभिनेत्री के साथ ठहरी युवती को हाथ पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल दिया।

इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर युवती को साथ ले गया। युवक और अभिनेत्री कमरे में बंद थे। अंदर युवक ने अभिनेत्री से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी कर साथ निभाने की बात कही इस पर अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की। बाद में युवक शादी से मुकर गया। इस पर अभिनेत्री ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH