250 CCTV फुटेज , 200 से पूछताछ , 6 दिन बाद गिरफ्त में आए मां और बेटी के गुनाहगार 5 दरिंदे

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
250 CCTV फुटेज , 200 से पूछताछ , 6 दिन बाद गिरफ्त में आए मां और बेटी के गुनाहगार 5 दरिंदे
रुड़की 03 जुलाई 2022 -  रुड़की पुलिस ने छह दिनों की मशक्कत के बाद उन पांच आरोपियों को धर दबोचा है, जिन्होंने 24 जून की रात पिरान कलियर के गंगनहर नहर पटरी पर 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उन्हें नहर पटरी पर फेंक दिया था. इन आरोपियों से घटना में प्रत्युक कार, बाइक भी पुलिस ने बरामद की. पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर , देवबंद और उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं. इधर, अस्पताल में भर्ती पीड़ित मां बेटी की हालत ठीक बताई जा रही है।

गिरफ्तारियों का खुलासा करते हुए SSP योगेंद्र रावत ने हरिद्वार में कहा कि पिछले 5 दिनों से लगातार पुलिस टीमें पड़ताल कर रही थीं. क्षेत्र और आसपास के करीब 250 CCTV फुटेज खंगाले गए. 200 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ की गई, तब जाकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकी. फिलहाल पूछताछ के साथ ही इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा. वहीं, पीड़िताओं के स्वस्थ होने पर अब उन्हें सीडब्ल्यूसी भेजने पर बातचीत की जाएगी।

दरअसल सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले पर विपक्षी राजनीतिक पार्टियां दबाव बना रही थीं. कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था, तो आम आदमी पार्टी के नेता भी अस्पताल पहुंचे थे. यही नहीं, इस मामले में महिला आयोग ने भी जांच बिठाई थी. एक हफ्ते में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भी राहत की सांस ली. SSP ने बेहतर काम करने वाली टीम को 25 हजार और रेंज के DIG ने 50 हज़ार के इनाम की घोषणा की है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH