प्रेमिका की बेवफाई सहन नही कर पाया प्रेमी , गुस्से में आ कर किया ऐसा कांड की पहुँच गया सलाखों के भीतर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की बेवफाई सहन नही कर पाया प्रेमी , गुस्से में आ कर किया ऐसा कांड की पहुँच गया सलाखों के भीतर
सिद्धार्थनगर 03 जून 2022 -  उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की एसओजी, सर्विलांस व उसका थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को हुई 32 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है. इस मामले में 24 घंटे के अंदर ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध में मृतिका की बेवफाई से नाराज उसके आशिक ने उसकी हत्या की थी. गिरफ्तार हत्या के आरोपी से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

शनिवार को इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले की एसओजी, सर्विलांस व उसका थाने की पुलिस इस घटना के बाद लगातार घटना की तह तक जाने की कोशिश में थी. इसमें सफलता मिली और इस हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर ही कर दिया है. पुलिस कप्तान ने बताया कि इस हत्या के पीछे की असली वजह अवैध संबंध सामने आए हैं।

पुलिस कप्तान ने बताया कि मृतिका शैलेश का आरोपी विनोद कुमार सहानी पुत्र मोतीलाल निवासी मटियार थाना गुलहरिया जिला गोरखपुर से अवैध संबंध था. पुलिस ने विनोद को मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को सुबह गोरखपुर के कर्मा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार आरोपी विनोद ने बताया है कि उसके शैलेश से कई वर्षों से संबंध थे. इधर महिला उससे कुछ दूर रहने लगी थी, उसे शक था कि वह किसी और के संपर्क में आ गई है. इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी भी होती रहती थी।

घटनास्थल की रात भी वह शैलेश से मिलने आया था और काफी समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर बगल में पड़ी कुल्हाड़ी से उसने शैलेश की हत्या कर दी. मौके से फरार हो गया. पुलिस कप्तान ने बताया अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है. बता दें कि 01 जुलाई की रात को उसका थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी. घटना के समय उसके दो छोटे बच्चे घर में मौजूद थे. महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई. हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और घटना की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं आम थीं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH