छत्तीसगढ़ - रेप पीड़िता की रेलवे ट्रेक पर मिली लाश , हत्या या खुदकुशी इसकी जाँच में पुलिस जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप पीड़िता की रेलवे ट्रेक पर मिली लाश , हत्या या खुदकुशी इसकी जाँच में पुलिस जुटी
बिलासपुर 02 जुलाई 2022 -  प्रेमी के साथ रहने की बात परिजनों को बोलकर घर से निकली दुष्कर्म पीड़िता का शव रेलवे पटरी पर कई टुकड़ों में मिला है। मृतका अपहरण और दुष्कर्म पीड़िता थी। बेलगहना पुलिस चौकी मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। 

बेलगहना पुलिस चौकी को सूचना मिली कि ग्राम मांझीपारा स्थित रेलवे ट्रैक पर किसी का शव कई टुकड़ों में पड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने के लिए घटना स्थल पहुंची। शव के तीन टुकड़े हो गए थे। पास ही एक बैग मिला है। पुलिस ने आसपास मृतका के स्वजन की तलाश की। मृतका की पहचान क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय युवती के रूप में की गई। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अपने बैग लेकर घर से निकल रही थी। स्वजन के पूछने पर उसने प्रेमी के पास जाने और अब उसी के साथ रहने की बात की। इस बीच किशोरी के साथ क्या हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है। 

पुलिस ने बताया कि तीन माह पहले किशोरी ने अपने प्रेमी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। मामले में पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH