बड़ा हादसा , 02 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग , दो क्लीनर जिंदा जले

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा , 02 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग , दो क्लीनर जिंदा जले
इंदौर 01 जुलाई 2022 -  इंदौर के पास भेरू घाट पर गुरुवार रात फिर हादसा हुआ। दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टकराने के बाद ट्रक पलट गए। दोनों ट्रकों के चालक तो कूद गए लेकिन क्लीनर जिंदा जल गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। भेरू घाट पर आठ दिन में तीसरा हादसा है। एक हादसे में तो बगैर फिटनेस चल रही बस में तो छह लोगों की मौत हो गई थी।

एसपी (ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे के मुताबिक घटना रात लगभग दो बजे बाबा ढाबे के सामने की है। ट्रक (आरजे 11जीबी 1401) इंदौर से खंडवा की तरफ जा रहा था। भेरू घाट पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह केले लेकर बुरहानपुर से इंदौर की तरफ आ रहे ट्रक (आरजे 09जीबी 9776) से भिड़ गया। दोनों ट्रकों के चालक संजू और धर्मेंद्र तो स्टीयरिंग छोड़कर कूद गए लेकिन क्लीनर सोते रह गए। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों में आग लग गई। दोनों के क्लीनर जिंदा जल गए। SI सुरेश ठाकुर के मुताबिक इंदौर से जा रहे ट्रक में सचिन पुत्र दिनेश माकोड़े निवासी अकोला (महाराष्ट्र) और केले भरकर इंदौर आ रहे ट्रक में लोकेंद्र पुत्र राजेंद्र तोमर निवासी धोलपुर क्लीनर था।

घटना के बाद भेरू घाट पर जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीण और सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ट्रक टकराने के बाद पलट गए थे। पलटते ही दोनों के कैबिन में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक उस वक्त क्लीनर सो रहे थे, इसलिए भागने का मौका नहीं मिला। महू से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक दोनो क्लीनरो की जल कर मौत हो चुकी थी। फायरकर्मी आग बुझाकर कैबिन में घुसे लेकिन क्लीनर के कंकाल ही बाहर निकले। भेरू घाट पर आठ दिन में तीसरा हादसा है। 23 जून को गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस भी पलट गई थी। उसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके दूसरे दिन मालवीय ट्रैवल्स की बस पलटी जिसमें छह लोग घायल हुए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH