छत्तीसगढ़ - रेप पीड़िता बोलीं बिन ब्याही मां नहीं बनना चाहती , हाईकोर्ट से मांगी गर्भपात की अनुमति

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ -  रेप पीड़िता बोलीं बिन ब्याही मां नहीं बनना चाहती , हाईकोर्ट से मांगी गर्भपात की अनुमति
बिलासपुर 30 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट में एक युवती ने अबॉर्शन (गर्भपात) की अनुमति मांगी है। याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी की अदालत ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को विशेष डॉक्टरों की टीम बनाकर जांच कराने और मेडिकल रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अबॉर्शन के लिए हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता ने न्यायालय से गुहार लगाई कि वह बिन ब्याही मां नहीं बनना चाहती। शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। युवक ने विश्वासघात किया और उसका साथ छोड़ दिया है। युवती महासमुंद जिले की निवासी है। 

हाईकोर्ट में दायर याचिका में युवती ने बताया कि बसना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने उसे पहले प्यार में फंसाया। उसने शादी करने का विश्वास दिलाया और दुष्कर्म करने लगा। युवक ने उसे धोखा दे दिया और शादी से मुकर गया। युवक द्वारा छोड़े जाने से परेशान होकर युवती पुलिस के पास गई। पुलिस ने शिकायत पर 23 मई को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता युवती गर्भपात कराने अस्पताल गई जँहा डॉक्टरों ने नियमों का हवाला देकर गर्भपात करने से इनकार कर दिया गया।

हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता युवती के वकीलों ने कानूनी तर्कों के साथ हाईकोर्ट के पुराने आदेश का हवाला भी दिया। युवती का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि गर्भपात के पहले गर्भ की डॉक्टर जांच करेंगे। 

उच्च न्यायालय ने युवती को 30 जून को महासमुंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास जाने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर युवती के गर्भ की जांच कराएं और 4 जुलाई को रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करें।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH