बोरवेल में गिरे 05 साल के मासूम दीपेन्द्र को लेकर अब तक का पूरा अपडेट , भीतर देखे रेस्क्यू की तश्वीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बोरवेल में गिरे 05 साल के मासूम दीपेन्द्र को लेकर अब तक का पूरा अपडेट , भीतर देखे रेस्क्यू की तश्वीर
छतरपुर 29 जून 2022 -  मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार दाेपहर करीब ढाई बजे 05 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की है। बारिश काे देखते हुए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर अस्थाई छतरी बना दी है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। बोरवेल के अंदर कैमरा डाला गया है, जिसमें बच्चे का मूवमेंट नजर आया है। आसपास करीब 18 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा जा चुका है। प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुट गया है। CMO ओमपाल सिंह भदौरिया ऊपर से फीता डाल रहे हैं। DSP शशांक जैन गड्ढे में नापने के लिए उतरे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियोकॉल के माध्यम से बच्चे की मां से बात की। सीएम ने उन्हें बच्चे को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया।

छतरपुर के नारायणपुरा के रहने वाले अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव परिवार के साथ खेत पर गया था। यहां खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया। कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम दीपेंद्र 40 फीट की गहराई पर फंसा है। बच्चा बात कर रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है। बारिश होने से खेत में कीचड़ हो गई है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

ग्वालियर, जबलपुर और सागर से एसडीआरएफ की टीमें भी रवाना हो गई हैं। शाम करीब 4 बजे लखनऊ से 27 जवानों की NDRF टीम भी रवाना हो गई है। बचाव कार्य में आर्मी यूनिट भी बुलाई गई है।

बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम के करीब 150 लोग लगे हैं। इसमें एसडीआरएफ, पुलिस, नगर पालिका और नगर सेना की टीम शामिल है। इसके अलावा करीब 300 से ज्यादा ग्रामीण भी मदद के लिए मौजूद हैं। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। वहीं, तीन जेसीबी से बोरवेल से करीब 7 फीट दूर से खुदाई की जा रही है।

दीपेंद्र की मां लक्ष्मी यादव ने बताया कि बेटा दादा के साथ खेत पर गया था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा नरेश और छोटा दीपेंद्र है। पिछले साल ही नर्सरी में दाखिल करवाया था। एक साल पहले ही खेत पर बोरवेल लगवाया था। पानी नहीं निकलने के कारण बोरवेल को कंटीली झाड़ियां रखकर बंद कर दिया गया था। बारिश के पहले खेत बनाने के लिए हाल ही में झाड़ियों को हटाया गया था। वहां खेलते हुए दीपेंद्र बोरवेल के पास गया और हादसा हो गया।

कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि बच्चा 30 से 40 फीट गहराई पर फंसा है। बोरवेल के समानांतर खुदाई की जा रही है। बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही है। बारिश के कारण कीचड़ हो गया है। इससे रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कत आ रही है। हालांकि सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

छतरपुर में बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर पर CM शिवराज सिंह ने अफसरों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और कलेक्टर छतरपुर से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं कि बच्चे को शीघ्र निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की टीम को भी निर्देश दिया है कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे को निकालने का कार्य प्रारंभ करे।

इमरजेंसी ड्यूटी में लगे आलोक सिंह ने बताया कि बच्चे से बात हुई है। वह 30 से 40 फीट के बीच फंसा है। इस हिसाब से अभी बोरवेल में 5 पॉइंट पर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। गहराई ज्यादा होने पर सप्लाई के पॉइंट को बढ़ाना पड़ता है। अभी हमारे पास 100 और 200 किलो के 6 सिलेंडर हैं।
बोरवेल में गिरे 05 साल के मासूम दीपेन्द्र को लेकर अब तक का पूरा अपडेट , भीतर देखे रेस्क्यू की तश्वीर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH