बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में बारिश बन रही है बाधा , NDRF की टीम रवाना , CM ने दिए यह निर्देश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में बारिश बन रही है बाधा , NDRF की टीम रवाना , CM ने दिए यह निर्देश
छतरपुर 29 जून 2022 -  छतरपुर में बुधवार को 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की है। बारिश की संभावना काे देखते हुए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर एक छतरी बना दी है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छतरपुर के नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव का 5 साल का दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिर गया है। वह परिवार के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया। ये घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मासूम दीपेन्द्र यादव 40 फीट की गहराई पर फंसा है। इधर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस की टीम भी यहां पहुंची है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन बारिश आने से इसमें परेशानी आ रही है।

छतरपुर में बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर पर सीएम शिवराज सिंह संज्ञान लिया हैं। उन्होंने अफसरों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और कलेक्टर छतरपुर से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं कि बच्चे को शीघ्र निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की टीम को भी निर्देश दिया है कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे को निकालने का कार्य प्रारंभ करें।
बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में बारिश बन रही है बाधा , NDRF की टीम रवाना , CM ने दिए यह निर्देश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH