आसमानी कहर , आकाशिय बिजली गिरने से दो बच्चो सहित 07 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आसमानी कहर , आकाशिय बिजली गिरने से दो बच्चो सहित 07 लोगो की मौत
लखनऊ 29 जून 2022 -  उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंगलवार को आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। भदोही में देर शाम बिजली गिरने से उसकी चपेट में आए एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि जिले में देर शाम तेज बारिश के बीच जिले के कोइरौना थाने के भरद्वार गांव के एक खेत में गिरी बिजली की चपेट में आने से शशि भूषण दुबे (45), सुखना देवी (60) और अंकित गौतम (15) की झुलसकर मौत हो गई। उधर, सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में मंगलवार को अचानक हुई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मृत्यु हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित पूरे डिहवा गांव में मंगलवार दोपहर तीन बच्चे अपनी भैंस चरा रहे थे। अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों बच्चे झुलस गए। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज शुरू होने के दौरान शत्रुघ्न (11) और अमित (13) की मृत्यु हो गई। वहीं, तीसरे बच्चे अहम (आठ) का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। महराजगंज से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित बिगड़ी गांव में खेत में गिरी बिजली की चपेट में आने से रघुवर नायक (45) और खुशी (16) की मौत हो गई। उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH