एक बेटे की चाहत में ऑटो वाला बन गया 7 बच्चों का बाप , पत्नी ने एक साथ दिया इतने बच्चे को जन्म

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक बेटे की चाहत में ऑटो वाला बन गया 7 बच्चों का बाप , पत्नी ने एक साथ दिया इतने बच्चे को जन्म
आगरा 28 जून 2022 -  तीन बेटियां होने के बाद एक पिता को एक बेटा की चाहत थी। इसी चाहत ने ऑटोवाला को 7 बच्चों का बाप बना दिया। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला के 4 बच्चों को जन्म देने का पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टरों की माने तो जच्चा और बच्चे सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

ऑटो ड्राइवर मनोज कुमार की हालत कमजोर है। वह बच्चों का पेट पालने के लिए ऑटो चलाता है। मनोज कुमार परिवार के साथ एत्माद्दौला के प्रकाश नगर मोहल्ले में किराए पर रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिससे बाद उसे उपचार के लिए ट्रांस यमुना एरिया के जय अंबे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 

अल्ट्रासाउंड करने के बाद आई रिपोर्ट में दो जुड़वा बच्चों के होने की उम्मीद जताई जा रही थी। डॉक्टरों ने खुशबू का ऑपरेशन किया तो हैरान रह गए। ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का हुआ है। 

अस्पताल के मालिक डॉ महेश चौधरी ने बताया कि मां और बच्चे पूरी तरह से ठीक है। फिलहाल बच्चों और उनकी मां को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। उधर, माली हालत ठीक न होने की वजह से मनोज ने पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए मकान मालिक से पैसे उधार लिए थे। उसने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH