राजधानी के लोगो को आज हुआ यमराज और चित्रगुप्त का साक्षात दर्शन ,,

छत्तीसगढ़ , 11-07-2020 7:52:15 PM
Anil Tamboli
राजधानी के लोगो को आज हुआ यमराज और चित्रगुप्त का साक्षात दर्शन ,,
रायपुर 11 जुलाई 2020 - राजधानी रायपुर के लोगो को  कोरोना संक्रमण से जागरूक करने के लिए शनिवार को नुक्कड़ कलाकार यमराज और चित्रगुप्त के भेष में चौक-चौराहों पर जागरूक करने निकले हैं। 
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और रायपुर यातायात पुलिस मिलकर जागरूकता का अभियान शहर भर में संचालित कर रही है। यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार मास्क न पहनने वालों को आगाह भी कर रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके स्वयं व दूसरों के जीवन को संकट में डाल रही है। ये कलाकार सड़क पर थूकनेे वाले और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को भी बता रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके साथ दूसरों की जिंदगी में भी संकट डालती है।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी सौरभ कुमार के अनुसार आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत नियमित हाथ धोने, सड़क पर न थूकने और मास्क लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर समझाइश दी जा रही है। साथ ही सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। दुकानों में अनावश्यक भीड़ न लगाई जाए इसकी भी समझाइश नगर निगम के सभी जोन में अभियान संचालित कर दी जा रही है। समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरतते हुए अर्थदंड भी लगाया जा रहा है।
डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर के अनुसार वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें साथ ही मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है और कलाकारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए पूरी जागरूकता बरतें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
स्मार्ट सिटी रायपुर में यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकारों की चार टीम रोज चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल, उद्यानों में घूम-घूम कर लोगों को मास्क के लिए प्रेरित करेगी। आज कलेक्ट्रेट चौक सहित शहर के मुख्य मार्ग पर यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार घूम-घूम कर उन लोगों को रोकते हुए समझाइश देते हुए नजर आए, जो बिना मास्क के सड़कों पर दिख रहे थे। सड़क पर थूकने वालों, हेलमेट न लगाने वालों, सिग्नल जंप करने वालों पर भी यमराज और चित्रगुप्त की खास नजर बनी रही। जीवन को संकट में न डालें अपने संवादों के जरिए ये लोक कलाकार लोगों को जागरूक करते दिखे। इस दौरान कलाकारों ने मास्क न लगाने वालों को भी समझाइश देते हुए मास्क वितरित किया और यह गलती दोबारा न करने की समझाइश भी दी जा रही है ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH