पुलिस ने पूछा तो कहा बोरे में सब्जी है , निकली पिता की लाश , आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस ने पूछा तो कहा बोरे में सब्जी है , निकली पिता की लाश , आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर 28 जून 2022 -  पनागर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शराबखोरी से परेशान होकर अपने पिता की हत्या कर दी। वह लाश को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था, इसी दौरान संदिग्ध लगने पर रात्रि गश्त कर रही अधारताल पुलिस की टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने बोला कि बोरे में सब्जी भरी हुई है, पुलिस को संदेह हुआ और चेक किया तो बोरे में उसके पिता की लाश मिली जिसे देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए पुलिस की टीम ने तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

अधारताल टीआई शैलेश मिश्रा ने बताया कि अधारताल थाने की टीम रात्रि गश्त कर रही थी|आज सुबह करीब 4:30 बजे महाराजपुर भीकल मोड़ पर एक मोटरसाइकिल में बोरे में कुछ सामान रखकर एक युवक जाते हुए दिखा पुलिस टीम को उस पर संदेह हुआ और उसे रोककर पूछताछ की गई। युवक ने कहा कि बोरे में सब्जी भरी हुई है, पुलिसकर्मियों ने ऊपर से छू कर देखा तो युवक ने कहा कि लोकी रखी है और घबराने लगा। युवक की घबराहट और संदिग्ध बातें सुनकर पुलिस टीम को उस पर संदेह हो गया और जब पुलिस टीम ने चेक किया तो बोरी में लाश रखी हुई मिली। पुलिस की टीम ने तत्काल ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वारदात की सूचना मिलते ही अधारताल टीआई शैलेश मिश्रा , पनागर टीआई आरके सोनी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पनागर निवासी 25 वर्षीय अमन बंशकार बताया और लाश अपने पिता 50 वर्षीय रामलाल बंशकार की बताई। आरोपित अमन ने बताया कि वह नगर निगम की कचरा गाड़ी चलाता है। उसके पिता रामलाल फैक्ट्री में काम करते थे।

आरोपित अमर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रामलाल आए दिन शराब खोरी करके उसके एवं उसकी मां के साथ गाली गलौज कर हंगामा करते थे। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में भी उसके पिता रामलाल शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, इसी दौरान रात करीब 3 बजे उसने गला घोट कर अपने पिता रामलाल की हत्या कर दी। इसके बाद रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लाश को बोरे में भर लिया और पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल पर बोरे में लाश को रखकर अधारताल क्षेत्र में ठिकाने लगाने जा रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH