सरपंच , सचिव , उप सरपंच और रोजगार सहायक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज , जाने क्या है मामला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरपंच , सचिव , उप सरपंच और रोजगार सहायक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज , जाने क्या है मामला
बिलासपुर 28 जून 2022 -  तीन महीने पहले ग्राम पंचायत उनी में तालाब निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत की ओर से बिजली के खंभे को हटवाए बिना काम शुरू करा दिया गया था। मामले में पुलिस ने सरपंच , सचिव , उप सरपंच और रोजगार सहायक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के उनी में रहने वाले अभिषेक कुमार यादव रोजी मजदूरी करते था इसके साथ ही वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था 17 मार्च की सुबह वे गांव में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण के काम में मजदूरी के लिए गया था इसी दौरान वह 11केवी बिजली की तार की चपेट में आ गया करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

इसके बाद जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत की ओर से बिजली के खंभे को हटाने के लिए विभाग में प्रस्ताव दिया गया था। इस पर बिजली विभाग की ओर से इस पर आने वाले खर्च का ब्योरा पंचायत को दे दिया गया। पंचायत की ओर से इसकी राशि बिजली विभाग में जमा नहीं की गई। सरपंच और सचिव ने बिजली विभाग द्वारा लाइन शिफ्टिंग का इंतजार किए बिना ही तालाब निर्माण शुरू करा दिया गया। 

मेढ़ में मिट्टी पाटने के दौरान बिजली का तार नीचे आ गया। इसी की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने गांव के सरपंच रमेश साहू , उप सरपंच राजेंद्र सिंह , सचिव अशोक कुमार साहू , रोजगार सहायक अखिलेश्वर ठाकुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH