आज से शुरू होगी झमाझम बारिश का सिलसिला , मिलेगी उमस से राहत , जाने क्या कहते है मौषम विज्ञानी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आज से शुरू होगी झमाझम बारिश का सिलसिला , मिलेगी उमस से राहत , जाने क्या कहते है मौषम विज्ञानी
भाेपाल 28 जून 2022 -  एक तरफ झलक दिखला कर बार-बार गायब होने वाली वर्षा लोगों में उम्मीदें जगा रही है, वहीं दूसरी तरफ बढ़ती उमस व गर्मी लोगों की इस उम्मीद पर पानी फेर रही है। हालांकि अब ये सिलसिला ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 29 जून से पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा शुरू होगी, जो लोगों की सारी शिकायतें दूर कर देगी इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई है।

प्रदेश के कुछ जिलों जैसे सीधी, बैतूल, रीवा, खरगोन, गुना, ग्वालियर में गर्मी से बने बादलों ने छुट-पुट वर्षा कर लोगों को थोड़ी राहत दी। विज्ञानियों की मानें तो मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव बताती हैं कि उत्तरी अरब सागर में कम अवदाब का एक क्षेत्र बन रहा है, इसकी वजह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडीशा से बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका दक्षिण की तरफ थोड़ी खिसक गई हैं। इन वजहों से पूर्वी हवाएं, जो वर्षा के लिए उत्तरदायी होती हैं, उनका बहाव मध्यवर्ती इलाकों की तरफ रहेगा। इस वजह से पूरे प्रदेश में 29 जून से दो जुलाई तक अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

मौषम वैज्ञानिक डा. ममता यादव ने बताया कि दो जुलाई तक ऊपरी हवा का परिसंचरण भी सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में वर्षा होगी। हालांकि तीन जुलाई से दक्षिणी-पश्चिमी हवा का प्रभाव पड़ना भी शुरू होगा। इससे यह परिसंचरण खिसक कर पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान वाले इलाके तक पहुंच जाएगा, जिसके चलते तीन से पांच जुलाई तक वर्षा में थोड़ी कमी आने की भी संभावना है। इसके बाद प्रदेश के ऊपरी हिस्से में एक द्रोणिका बनने की संभावना है, जो पूर्वी प्रदेश के कुछ हिस्सों से गुजरते हुए ओडिसा की तरफ जा सकती है। इसकी वजह से दोबारा यानी छह से आठ जुलाई तक मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH