एक वकील और दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार , पटवारी को कर रहे थे ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ , 11-07-2020 5:48:11 PM
Anil Tamboli
एक वकील और दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार , पटवारी को कर रहे थे ब्लैकमेल
बलौदाबाजार 11 जुलाई 2020 - बलौदाबाजार पुलिस ने 2 पुलिसकर्मी और एक वकील को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर रिसदा के पटवारी से एसीबी में शिकायत आने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने का आरोप है। वहीं पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

मामला बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी एएसआई का नाम विनोद वर्मा है और पूर्व में एसीबी में तैनात रह चुका है। वर्तमान में विनोद वर्मा रायपुर के सिविल लाईन में पदस्थ है। एएसआई विनोद वर्मा ने एसीबी के आरक्षक गजानंद वर्मा और वकील अनिल वर्मा के साथ मिलकर रिसदा पटवारी से 5 लाख रूपये की मांग की थी। आरोपियों ने पटवारी को ये कहकर डराया था कि उसके खिलाफ ACB में शिकायत आई है और कभी भी उसके ठिकाने पर छापा पड़ सकता है। घूसखोरों ने छापा न पड़ने देने की एवज में पांच लाख रूपए की डिमांड की थी, जिसकी शिकायत पटवारी ने सिटी कोतवाली थाने में की थी।

सभी आरोपी आज इसकी पहली किस्त लेने के लिये बलौदाबाजार गये हुये थे। इस दौरान तीनों को सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है।

इस घटना के सामने आने के बाद रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ ASI विनोद वर्मा को रायपुर SSP ने उसे निलंबित किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त

छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी

आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..

छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट

होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल

जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..

रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH