एक प्यार जो परवान तो चढ़ा लेकिन बीच मे आ गया जाति का बंधन , दोनो ने जहर खा कर दे दी जान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक प्यार जो परवान तो चढ़ा लेकिन बीच मे आ गया जाति का बंधन , दोनो ने जहर खा कर दे दी जान
देवरिया 28 जून 2022 -  देवरिया के थाना बरहज में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का घर गांव में आमने-सामने है और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि 6 महीने पहले भी इस प्रेमी जोड़े ने जहर पिया था, तब समय रहते इनका इलाज कर जान बचा ली गई थी। आज जब दोनों ने जहर खाया तो उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक ग्राम सभा नदुआ के रहने वाले थे। सचिन (18) और सोनिया (16) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिनका घर आमने सामने ही है और दोनों एक जाति से हैं। सोमवार की सुबह सोनिया ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोनिया की मौत की खबर पाकर सचिन भी सदमे में आ गया और वह जहर खाकर घर से बाहर केले के खेत में चला गया। सचिन ने घरवालों को बताया कि वह शौच करने के लिए खेतों में जा रहा है। सचिन काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे तो देखा कि सचिन खून की उल्टियां करके वहीं पड़ा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लड़की के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों एक ही जाति के हैं और अभी किसी के तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH