छत्तीसगढ़ - किराएदारो ने मकान मालिक पर किया तलवार से जानलेवा हमला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किराएदारो ने मकान मालिक पर किया तलवार से जानलेवा हमला
बिलासपुर 27 जून 2022 -  सिरगिट्टी क्षेत्र में युवकों ने हंगामा करने से मना करने पर मकान मालिक पर तलवार से जानलेवा हमल कर दिया। हमले में गंभीर मकान मालिक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गणेश नगर चुचुहियापारा में रहने वाली चांदनी मिरी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की रात वे परिवार के साथ अपने घर में थीं।

सोमवार की सुबह तीन बजे मोहल्ले में रहने वाले आकाश बघेल , शिब्बू बघेल और उनके साथी चांदनी के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। हंगामें की आवाज सुनकर उनके पति बृजेश मिरी घर के बाहर निकले। उन्होंने युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर बृजेश से ही उलझने लगे। 

इसी बीच शिब्बु बघेल ने तलवार से बृजेश के सिर में मार दिया। इसके बाद उसने तलवार से उनके हाथ में भी वार किया। हमले में घायल होकर वे जमीन में गिर गए। शोर शराबे के बीच चांदनी और उनके जेठ लक्ष्मीन मिरी ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस पर युवकों ने उन्हें भी तलवार से मारने की धमकी दी। युवकों के जाने के बाद वे घायल को लेकर अस्पताल गए। इसके बाद घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस हत्या के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH