देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे शुक्रवार का पूरा अपडेट ,,
देश , 11-07-2020 5:34:09 PM
नई दिल्ली 11 जुलाई 2020 - देश मे शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 20 हजार 916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 114 नए मामले सामने आए और 519 मौतें हुईं.
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 83 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 95 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.














