शुक्रवार की देर रात हुए कोरोना के और नए मरीजो की पुष्टि अब कुल संख्या हुई ,,
छत्तीसगढ़ , 11-07-2020 5:16:37 PM
रायपुर 11 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसी बीच खबर आई है कि शुक्रवार की देर रात प्रदेश में 26 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि शुक्रवार की रात 09 बजे जारी किए मेडिकल बुलेटिन में 140 मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज कुल नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है।














