बड़ा हादसा , निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार कच्चे मकान पर गिरी , तीन बच्चो सहित चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा , निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार कच्चे मकान पर गिरी , तीन बच्चो सहित चार लोगों की मौत
रायसेन 27 जून 2022 -  रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम चंदनपिपलिया में रविवार की शाम चार बजे तेज वर्षा के कारण निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार कच्चे मकान पर गिरने से तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। एक ही परिवार के विश्राम व मुन्नलाल अहिरवार को हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की स्वीकृति मिली थी। वे अपने कच्चे मकान को तोड़कर पीएम आवास के तहत पक्का मकान बनवा रहे थे। कुछ दिनों पूर्व काम शुरू होने के कारण दीवार कमजोर थी। रविवार को अचानक तेज वर्षा व हवा से निर्माणाधीन दीवार कच्चे मकान पर गिर गई।

हादसे के दौरान मकान के अंदर मौजूद मुन्नाालाल के पुत्र अखिलेश अहिरवार (30) और उनके ही परिवार के बच्चे संध्या पिता विश्राम अहिरवार (8) , रितिक पिता अजमेर अहिरवार (5) , पूर्वी पिता मलखान अहिरवार (1) की मौत हो गई है। मुन्नालाल की तीन पुत्रियां रंजना , शिवानी और मानकुंवर तथा भतीजी रोशनी घायल हुईं हैं। घायलों को सिलवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक-संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि रायसेन के सिलवानी के चंदन पिपलिया में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से अमूल्य जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH