कोरोना ने छीना पिता का साया और शराब ने ले ली भाई की जान , 12 दिन बाद उठनी थी बहन की डोली लेकिन उठ गई भाई की अर्थी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना ने छीना पिता का साया और शराब ने ले ली भाई की जान , 12 दिन बाद उठनी थी बहन की डोली लेकिन उठ गई भाई की अर्थी
झांसी 26 जून 2022 -  झांसी में सगाई के बाद युवा कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शनिवार रात को शराब पीकर घर पर आया था। इस पर मां ने उसे डांट दिया था। इस से नाराज होकर उसने ये ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है , युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। 

मृतक गारमेंट की दुकान चलाता था शहर के नगरा स्थित बिहारीपुरा निवासी मोहित गौतम (26) पुत्र दयाराम गौतम कस्तूरबा मार्केट में गौतम गारमेंट के नाम से दुकान चलाता था। साथ में उसका छोटा भाई रिषभ गौतम भी दुकान पर बैठता था। छोटे भाई ने बताया कि शनिवार को मोहित दुकान पर नहीं गया और रात करीब 10:30 बजे शराब पीकर घर पर आया। इस पर मां ने डांट दिया और समझाया भी। लेकिन मोहित नशे में था और कमरे में घुस गया।

इसके बाद मोहित ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद मां देखने गई तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर मोहित ने कोई जबाब नहीं दिया और दरवाजा भी नहीं खोला। मां ने खिड़की से देखा तो मोहित पंखे पर लटका था। दरवाजा तोड़कर मोहित को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। तब उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

रिषभ ने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता दयाराम गौतम की मौत हो गई थी। बड़ी बहन नेहा की 08 जुलाई को शादी होनी है। बहन की शादी से पहले भाई की मौत से कोहराम मच गया। करीब तीन माह पहले मोहित की सगाई हो गई थी। दिसंबर में उसकी शादी होनी थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH