छत्तीसगढ़ - ज्वेलरी शॉप से लाखों की ज्वैलरी चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार , इस तरह आये पकड़ में

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ज्वेलरी शॉप से लाखों की ज्वैलरी चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार , इस तरह आये पकड़ में
बिलासपुर 26 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ज्वेलरी शॉप से 07 लाख रुपए के जेवर उड़ाए थे जब चोरी किये गए गहने को बेचने आए तब पुलिस ने इन आरोपियों तक पहुंच पाई है। इनसे चोरी किए गए जेवर भी जब्त किए गए हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

19 जून की रात को बहतराई स्तिथ मानुषी ज्वेलर्स में चोरी हुई थी। उसके मालिक मनीष सोनी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि 19 जून की रात को वह दुकान बंदकर घर चला गया था। अगले दिन दुकान खोलने पर पता चला था कि किसी ने छत का शटर काटकर अंदर रखे करीब 07 लाख रुपए के जेवर पार कर दिए हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। 

पुलिस ने आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच भी की थी। जांच में पुलिस को सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने सभी ज्वेलरी शॉप वालों को निर्देश दिया था कि वो किसी भी हालत में संदिग्ध लोगों से जेवर नहीं खरीदें। उन्हें ऐसे किसी भी व्यक्ति पर शक हो, जो चोरी के जेवर बेचने आया हो तो वैसी स्थिति में तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दे। 

इस बीच सीपत चौक स्थित ज्वेलरी शॉप में एक शख्स जेवर बेचने पहुंचा था। इस पर उस दुकान के मालिक को शक हुआ कि ये माल चोरी का हो सकता है। उसने बिना देर किए पुलिस को इस बात की सूचना दे दी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उस शख्स से पूछताछ की पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत साहू बताया।

पूछताछ में अजीत साहू ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था इसके बाद चोरी किए गए जेवरों को आपस में बांट लिए थे। अजीत साहू की निशानदेही पर पुलिस ने इस केस में सादिक उर्फ असद सिद्धीकी (26) , शिवा केवट (34) , मनोज वर्मा (33) और विनय विश्वकर्मा (22) को गिरफ्तार किया है। 

चोरी के इस मामले में 5 आरोपी पकड़े गए हैं इस केस में अभी सुनील यादव नाम का आरोपी फरार चल रहा है पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी किए गए 90 प्रतिशत जेवर जब्त कर लिए हैं सभी आरोपी बिलासपुर के अलग - अलग इलाके के रहने वाले हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH