जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा , जो सबसे अधिक वोटो से सरपंच चुने जाने के बाद दूसरे दिन फिर से लौट गए हमाली के काम पर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा , जो सबसे अधिक वोटो से सरपंच चुने जाने के बाद दूसरे दिन फिर से लौट गए हमाली के काम पर
धार 26 जून 2022 -  पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कराने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए यह एक बड़ी मिसाल हो सकती है कि शनिवार को जिले की बाग ग्राम पंचायत के सरपंच पद के चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी धर्मेंद्र बामनिया प्रतिदिन की भांति रविवार को अपने पेशे हमाली के काम में लग गए। शनिवार रात मतगणना में सर्वाधिक मत प्राप्त होने की सूचना के बाद बागवासियों ने उनका तिलक लगाकर, हार-माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भरपूर स्वागत किया था।

धर्मेंद्र बामनिया को सुबह जब लोगों ने बोरा उठाकर ठेलागाड़ी पर डालते और ठेला धकेलकर ले जाते देखा तो हैरान रह गए। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो भी देखा जाने लगा और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। धर्मेन्द्र बामनिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी से 13 सौ से अधिक मत प्राप्त किए हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को होगी।

धर्मेंद्र बाग क्षेत्र में अब तक चार हजार से अधिक सर्प बगैर कोई शुल्क लिए पकड़ चुके हैं। हाल ही में सरपंच पद के लिए अपने जनसंपर्क के दौरान जब निजी स्कूल के बच्चों ने सूचना दी कि मैदान में सर्प निकल आया तो वह जनसंपर्क छोड़ दौड़ पड़े। इसके पूर्व भी शिमला चौपाटी पर अपने समर्थकों की भीड़ और जनसंपर्क छोड़कर सदर बाजार के एक रहवासी घर में उन्होंने सर्प पकड़ा और जंगल में छोड़ आए थे।

धर्मेंद्र बामनिया का कहना है की घर चलाने के लिए हमाली करता हूं। यह मेरा पेशा है बाग में मुझे कौन पहचानता था? हमाली से पहचान मिली है और इसी से व्यवहार जमा है गांव वालो ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH