जांजगीर कलेक्टर का दो टूक आदेश , रेडी टू ईट में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो ,,
छत्तीसगढ़ , 11-07-2020 5:13:14 AM
जांजगीर चांपा 10 जुलाई 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ की बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया, रेडी टू ईट सप्लायर के चयन, राशन, रेडी टू इट वितरण मे गड़बड़ी पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ।
कलेक्टर ने कहा कि परियोजना अधिकारी कार्यालयीन कार्य के साथ सप्ताह में कम से कम 5 दिन फील्ड निरीक्षण में समय दें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति चखियार, कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न परियोजनाओं के सीडीपीओ उपस्थित थे।














