TI गोलीकांड मामला , घायल महिला SI ने किया चौकाने वाला खुलासा , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
TI गोलीकांड मामला , घायल महिला SI ने किया चौकाने वाला खुलासा , पढ़े पूरी खबर
इन्दौर 26 जून 2022 -  इंदौर में भोपाल के टीआई हाकम सिंह का महिला एसआई रंजना खांडे पर गोली चलाना और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी करना। इसके पीछे कार को लेकर विवाद था। खुद टीआई की गोली से बची महिला एसआई ने पूरी कहानी बताई। महिला एसआई ने कहा कि उसने टीआई से कार खरीदी थी, लेकिन वो कार देने को लेकर ना-नुकुर कर रहे थे। इस बात को लेकर महिला एसआई ने भोपाल में टीआई हाकम सिंह की शिकायत की थी। इसके बाद वो इस मामले को सुलझाने के लिए इंदौर आए थे। इसी दौरान कार की बात को लेकर ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ये वारदात हो गई।

महिला एसआई धामनोद की रहने वाली है। वर्ष 2019 में बैच मैट के भाई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बुरहानपुर और धार में भी एक-एक केस दर्ज कराए हैं। उधर, टीआई की भी तीन पत्नियां होने की बात सामने आई है। एक पत्नी पैतृक गांव तराना, दूसरी इंदौर में और तीसरी भोपाल पुलिस में ही पदस्थ है।

एसआई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैं वर्ष 2018 से उन्हें जानती थी। वे मेरे पिता समान थे। मुझे 6 माह से गाड़ी नहीं दे रहे थे। इसकी शिकायत भोपाल में की थी। इसी से वे फ्रस्ट्रेटेड थे। सिर्फ गाड़ी के लिए गोली मार देंगे, ये पता नहीं था। जांच में पता चला है कि सुबह टीआई इंदौर निवासी दूसरी पत्नी से कहकर निकले थे कि पैसे वापस लेकर आऊंगा वरना मर जाऊंगा या मार दूंगा।

घटनास्थल से महिला एसआई का मोबाइल गायब है। टीआई के मोबाइल में मिली चैट में विवाद से जुड़े कई तथ्य मिले हैं। TI ने गोली चलाने से पहले SI का फोन लेने की कोशिश की थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है, टीआई पंवार ने महिला एसआई के भाई के नाम कार खरीदी थी। इसका इस्तेमाल वही कर रहे थे। एसआई यह कार वापस पाना चाहती थी। टीआई के मोबाइल में मिली महिला से चैट में 50 लाख रुपए के लेन-देन का विवाद भी सामने आया है। टीआई महिला से ये पैसे वापस लेना चाहते थे, जबकि महिला कार के लिए अड़ी थी। इसके लिए उसने पंवार की भोपाल मुख्यालय को शिकायत कर रखी थी।

पंवार शिकायत वापस कराने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। कॉफी हाउस में बहस के दौरान भी महिला ने कहा था कि मैं पांच लाख रुपए दे चुकी हूं और चेक दिया और वह बाउंस हो गया तो मैं मर जाऊंगी। यह भी सामने आया है कि टीआई ने रीगल स्थित ग्लोबल कलेक्शन वाले गोविंद जायसवाल को भी 30 लाख रुपए दे रखे थे। वे उसे भी वापस लेने आए थे।

21 जून को बीमारी का हवाला देकर टीआई छुट्‌टी पर इंदौर चले गए। शुक्रवार को मामला निपटाने के लिए महिला सब-इंस्पेक्टर को बुलाया। महिला सब-इंस्पेक्टर को उन्होंने बात करने के लिए अकेले में बुलाया। जहां उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद खुदकुशी कर ली।

भोपाल के टीआई हाकम सिंह पवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर रंजना खांडे को गोली मारी। इसके बाद खुद जान दे दी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है।

कब क्या हुआ...

01.30 बजे टीआई कॉफी हाउस पहुंचे।

01.40 बजे एसआई व भाई वहां आए।

30 से 35 मिनट तीनों बहस करते रहे।

02.15 बजे बाहर आए।

40 मिनट तक दोनों बाहर बातें करते रहे।

03.05 बजे गोली चलते ही भीड़ लग गई।

TI गोलीकांड मामला , घायल महिला SI ने किया चौकाने वाला खुलासा , पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH